फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल भूस्खलन: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने हादसे पर जताया दुख

Fri, 07 Aug 2020 07:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों की मौत होने पर शुक्रवार को दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, इडुक्की में भूस्खलन में हुई जान की क्षति से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 
 


 

उन्होंने घायलों के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और प्रशासन मौके पर काम कर रहा है और प्रभावित लोगों को सहायता की जा रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई। 



वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। 
 
राहुल ने घटना पर दुख जताया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें।

उन्होंने ट्वीट किया, केरल में भूस्खलन में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। 

केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद ने कहा, मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, वे राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें। 

गौरतलब है कि इडुक्की जिले के राजमला स्थित पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह हुए भूस्खलन से 15 मजदूरों की मौत हो गई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें