फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solapur Fire: प्रधानमंत्री मोदी ने सोलापुर में आग की घटना में हुईं मौतों पर दुख जताया, मुआवजे का किया एलान

Mon, 19 May 2025 09:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर

सार

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार तड़के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल हैं। यह आग एक कपड़ा फैक्ट्री में लगभग 13 घंटे तक धधकती रही। आग पर काबू पाने के प्रयास में तीन अग्निशमन कर्मी भी घायल हो गए। यह हादसा सोलापुर एमआईडीसी स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में सुबह करीब 3:45 बजे हुआ।
विज्ञापन
Solapur Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलापुर में लगी भीषण आग में हुई मौतों पर दुख जताया। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। पीएमओ ने 'एक्स' पर लिखा, 'महाराष्ट्र के सोलापुर में आग की घटना के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

विज्ञापन


घटना रविवार की सुबह की है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए कुल 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन अधिकारी राकेश सालुंके ने कहा कि इस बचाव अभियान में दमकल कर्मी भी घायल हुए हैं। आग पर काबू पाने में 17 घंटे लगे।

मृतकों में फैक्ट्री मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसुरी (80), उनके पोते अनस हनीफ मंसुरी (25), पोते की पत्नी शिफा अनस मंसुरी (20) और डेढ़ वर्षीय परपोता यूसुफ मंसुरी शामिल हैं। अन्य चार मृतक या तो फैक्ट्री में कार्यरत थे या उनके परिजन थे। उनकी पहचान मेहताब सय्यद बगवान (45), उनकी पत्नी अशाबानू (38), बेटा सलमान (20) और बेटी हिना (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तेलंगाना में 17 की मौत
इससे पहले तेलंगाना के हैदराबाद में एक अन्य घटना में चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में आग लग गई थी, जिसमें  कम से कम 17 लोगों की जान चली गई। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में हुई दुखद आग दुर्घटना पर दुख जताया। हादसे में आठ बच्चों की भी मौत हो गई। 

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
राजभवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें