फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने जताया लोगों का आभार

Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

भाजपा ने असम के दिमा हसाओ जिले के अंतर्गत आमो वाले उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त जिला (एनसीएचएसी) परिषद के चुनाव में भारी जीत दर्ज की है। जनजातीय परिषद के चुनाव में भाजपा ने कुल 28 सीटों में से 24 पर जीत हासिल की है। दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के दिमा हसाओ जिले में आने वाले उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने 30 सदस्यीय शासी निकाय में 25 सीटें हासिल कर ली हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा के छह उम्मीदवारों ने निर्विरोध चुनाव जीता।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। एनसीएचएसी के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा ने देहांगी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।

एनसीएचएसी में 30 सदस्य हैं, जिनमें से 28 निर्वाचित और दो नामांकित हैं। अधिकारियों ने कहा कि 13वीं एनसीएचएसी के लिए मतदान आठ जनवरी को हुआ था और 85.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। यह डिमा हसाओ जिले के 22 निर्वाचन क्षेत्रों के 231 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को सराहा...
चुनाव नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम भाजपा में विश्वास जताने के लिए 'दिमा हसाओ' के निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पार्टी के समर्पण पर प्रकाश डाला और पार्टी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, असम भाजपा में विश्वास के लिए दिमा हसाओ के लोगों का आभार। हमारी पार्टी हमेशा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी। मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहना करता हूं। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा को समर्थन देने के लिए दीमा हसाओ के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद चुनाव में भाजपा असम को मिला प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास एजेंडे पर लोगों के असीम विश्वास की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि यह जीत इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि इस खूबसूरत क्षेत्र में लगभग 35 फीसदी लोग ईसाई समुदाय के हैं। उनका समर्थन सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास की सफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें