फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: देश का पहला केबल-स्टे रेल पुल बनकर तैयार, पीएम बोले-शानदार

Sun, 30 Apr 2023 06:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, शानदार। रेल मंत्री वैष्णव ने इसका ट्विटर पर वीडियो शेयर कर यह शानदार नजारा दिखाया है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले केबल-स्टे रेल पुल, अंजी खड्ड पुल के बनकर तैयार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। पुल का निर्माण 11 महीने में पूरा कर लिया गया और उसमें लगे केबल की कुल लंबाई 653 किलोमीटर है।
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, शानदार। रेल मंत्री वैष्णव ने इसका ट्विटर पर वीडियो शेयर कर यह शानदार नजारा दिखाया है। इस पुल की लंबाई 725 मीटर है और यह नदी के तल से करीब 331 मीटर ऊपर है। यह पुल इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बन जाने से कश्मीर घाटी को बाकी देश से जोड़ना अब बहुत आसान हो गया।
अंजी खड्ड ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण भागों में शामिल हैं। यह एक तरफ सुरंग टी-2 (कटड़ा छोर) और दूसरी तरफ सुरंग टी-3 (रियासी छोर) को जोड़ता है। यह चेनाब की सहायक नदी अंजी के ऊपर बनाया गया है। कुल 725 मीटर लंबे इस पुल में 473 मीटर का ब्रिज केबल के सहारे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें