प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ होने वाली वार्ता में रक्षा सहयोग प्रमुख विषय रहने की संभावना है। भारत महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्रों में बढ़ती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है, जिसके मद्देनजर दोनों नेताओं के बीच रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होने की उम्मीद है।
#WATCH | PM Modi embarks on an official visit to France and Slovakia; to attend the G7 Summit in Evian pic.twitter.com/58HdStxfXs
— ANI (@ANI) June 13, 2026
Over the next few days, I will be in France and Slovakia to attend various programmes, including bilateral talks, multilateral engagements and interaction with the Indian diaspora. The focus will be on boosting economic as well as cultural linkages.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2026
The visit will begin with…
क्या है पूरा कार्यक्रम?
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इसके बाद वे 16-19 जून के दौरान एवियां और पेरिस जाएंगे। 14 जून को नीस में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों नेता भारत-फ्रांस संबंधों के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा करेंगे।
#WATCH | PM Modi embarks on an official visit to France and Slovakia; to attend the G7 Summit in Evian
— ANI (@ANI) June 13, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/FA3V6zwaY9
एमईए ने कहा, 'यह यात्रा व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्लोवाकिया के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।'