फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-CP Radhakrishnan Meeting: पीएम मोदी से मिले सीपी राधाकृष्णन, NDA ने बनाया है उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी

Mon, 18 Aug 2025 03:12 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र से पहले झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं। पीएम मोदी और राधाकृष्णन की मुलाकात से जुड़ी अपडेट्स इस खबर में जानिए
विज्ञापन
पीएम से मिलने दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल और अब NDA के उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी राधाकृष्णन - फोटो : एक्स@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिल्ली दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि राधाकृष्णन चार दशकों से अधिक समय से राजनीतिक, सामाजिक और सांविधानिक जीवन में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, राधाकृष्णन जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। 

अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करने में मदद करेगी। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया था
विज्ञापन

गौरतलब है कि कल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई NDA की बैठक के बाद राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। तमिलनाडु से आने वाले सीपी राधाकृष्णन लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। जुलाई, 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल बने राधाकृष्णन के खिलाफ अभी विपक्ष ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। चुनाव के लिए मतदान आगामी 9 सितंबर को कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें