प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के दौरान संसद में हुई चर्चा पर सभी संसद सदस्यों को बधाई दी। इसके साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को भी गर्व होगा कि उनके भविष्य से जुड़ा विधेयक दोनों सदनों में भारी अंतरों से पास हुआ। संसद में जिस प्रकार विभिन्न पार्टियों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर और वैचारिक मतभेदों को भुलाकर सार्थक चर्चा की, उसने हमारे संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए मैं सभी सांसदों, राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को बधाई देता हूं। — Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019 जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को गर्व होगा कि सांसदों ने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर उनके भविष्य को लेकर चर्चा की। साथ ही साथ वहां शांति, प्रगति और समृद्धि की राह सुनिश्चित की। RS में 125:61 और LS में 370:70 का विशाल बहुमत इस फैसले के प्रति भारी समर्थन को दिखाता है। — Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019 देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन @MVenkaiahNaidu गारू और लोकसभा के स्पीकर @ombirlakota जी ने अपने-अपने सदन में जिस प्रकार से कार्यवाही का प्रभावी संचालन किया, उसके लिए मैं उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई देता हूं। — Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019 हमारे गृह मंत्री @AmitShah जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के बेहतर जीवन को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके समर्पण और अथक प्रयासों से ही इन विधेयकों का पारित होना संभव हो पाया है। इसके लिए मैं अमित भाई को विशेष बधाई देता हूं! — Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019