फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: पीएम मोदी ने ममता को दी बधाई, कहा- कोरोना से लड़ने में हरसंभव मदद करेगा केंद्र

Sun, 02 May 2021 11:36 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और प्रमुख एमके स्टालिन को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के जीतने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी चुनाव रुझान में पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा क्षेत्रों में से 200 से अधिक सीट हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को टैग कर लिखा, “पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के लिए ममता दीदी को बधाई। केंद्र, पश्चिम बंगाल सरकार को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और कोविड -19 महामारी को लड़ने के लिए हर संभव समर्थन देना जारी रखेगा।” 


पीएम आगे लिखते हैं, “मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। पहले की नगण्य उपस्थिति से, भाजपा की उपस्थिति में काफी वृद्धि हुई है। भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी। मैं चुनावों में प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रयासों के लिए उनकी सराहना करता हूं।"
विज्ञापन

पीएम मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव में लेफ्ट की जीत के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और तमिलनाडु में अपनी पार्टी की जीत के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन को भी बधाई दी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें