फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: पीएम मोदी ने प्रोफाइल पिक्चर पर लगाई तिरंगे की तस्वीर, सभी से की यह अपील

Sun, 13 Aug 2023 11:22 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Independence Day Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदल कर राष्ट्र ध्वज 'तिरंगे' की तस्वीर लगा दी है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदल कर राष्ट्र ध्वज 'तिरंगे' की तस्वीर लगा दी है। उन्होंने देश के लोगों से भी तिरंगा महोत्सव मनाने के लिए एक आंदोलन के रूप में ऐसा ही करने की अपील की है।  

पीएम मोदी ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। कहा कि आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें। जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा।

विज्ञापन

गृहमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 'हर घर तिरंगा' अभियान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना पैदा करने की कोशिश की। 15 अगस्त 2023 को 'आजादी का अमृत महोत्सव' का समापन होगा। शाह ने कहा कि आजादी के 75 साल से लेकर 100 साल तक हम भारत को हर क्षेत्र में महान बनाने के लिए जिएंगे।

क्या है हर घर तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर 22 जुलाई को 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन


भारतीय ध्वज एकता का प्रतीक
वहीं, पीएम ने लोगों से इस साल 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में हिस्सा लेने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने भारतीयों से 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट https://harghartiranga.com पर अपनी तस्वीरें अपलोड करने का भी आग्रह किया।

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली निकाली
इससे पहले शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली के प्रगति मैदान से 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


15 तक मनेगा हर घर तिरंगा
बता दें, आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' मनाया जाएगा। इसमें लोगों को अपने-अपने घरों पर झंडे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज से सांसदों और मंत्रियों के साथ एक 'तिरंगा' बाइक रैली आयोजित की जा रही है। यह बाइक रैली इंडिया गेट सर्किल पर पहुंचेगी। इसके बाद रैली इंडिया गेट परिसर से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समाप्त होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें