फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: पीएम मोदी के आवास पर भाजपा की अहम बैठक, अमित शाह-बीएल संतोष समेत कई नेता शामिल

Thu, 16 Jul 2026 12:50 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
PM मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

संसद के मानसून सत्र से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद रहे। बैठक में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम और केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। सूत्रों के अनुसार, गठबंधन की सदन में रणनीति पर चर्चा के लिए 21 जुलाई को एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक भी होने की संभावना है।

खबर अपडेट की जा रही है....
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें