केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हिंसा की घटनाओं पर रविवार को एक एडवायजरी जारी कर ममता सरकार से कहा था कि वह कानून व्यवस्था को बनाए रखने में नाकाम रही है। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान जो हिंसा शुरू हुई, वह अभी तक जारी है। एडवायजरी में यह इशारा भी किया गया कि ममता सरकार लोगों का विश्वास खोती जा रही है।
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजे अपने जवाब में कहा, यह एडवायजरी केंद्र का राज्य सरकार के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप है। ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने पांव जमाने के लिए हिंसा का सहारा ले रही है।