प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ITBP के जवानों के साथ दिवाली मनाई। यहां पीएम ने सेना और डोगरा स्काउट के जवानों से भी मुलाकात की। पहले खबर थी कि मोदी उत्तराखंड में चीन बॉर्डर पर आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे, लेकिन पीएम हिमाचल प्रदेश पहुंच गए।
इस मौके पर सेना के जवानों और पीएम मोदी ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। पीएम करीब एक घंटे तक जवानों के साथ रहे।
PM Modi offers sweets to ITBP, Indian Army and Dogra Scouts personnel in Sumdo, Kinnaur district of Himachal Pradesh. #Diwali pic.twitter.com/FujU2L8CUU
— ANI (@ANI_news) October 30, 2016
पीएम ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, ' सबका मन करता है कि दिवाली अपनों के साथ मनाएं, तभी मैं अपनों के बीच आया हूं।' पीएम ने कहा कि साल 2011 में जब गुजरात में भूकंप आया था, उस साल भी दिवाली भूकंप पीड़ितों के बीच मनाई थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पीएम बनने के बाद ऐसा कर रहा हूं।
Sabka mann karta hai ki #Diwali apno kay saath manae, tabhi mai apno kay beech aaya hu: PM Modi in Kinnaur, HP pic.twitter.com/h1gLx1cngB
— ANI (@ANI_news) October 30, 2016
अचानक एक गांव में पहुंचे पीएम
- फोटो : ANI
जवानों की वीरता की प्रशंसा करते हुए पीएम ने कहा, 'जब आप जगते हैं, तब देश की जनता सोती है। अगर आप नहीं जागते तो उनके नसीब नींद भी नहीं हो सकती।' उन्होंने कहा कि साल 2014 में पीएम पद के उम्मीदवार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उनका नाम घोषित किया, तो रेवाड़ी की सभा में वन रैंक वन पेंशन लागू करने की बात कही थी।
Jab jab suraksha balon ko kuch karne ka mauka mila, desh ka seena tann jaye aisa karke unhone dikhaya: PM Modi pic.twitter.com/Rp0sOPRvyI
— ANI (@ANI_news) October 30, 2016
पीएम ने जवानों के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान पीएम मोदी ने चांगो गांव के लोगों से भी मुलाकात की। ये गांव सुमडो के करीब था। पीएम मोदी का गांव वालों से मिलने का कोई प्लान नहीं था।
Himachal Pradesh: PM Modi made unscheduled stop at Chango village, close to Somdu, to wish people on Diwali. pic.twitter.com/HGoL7iDwh4
— ANI (@ANI_news) October 30, 2016