फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर व तीन अन्य राज्यों के लिए एनडीआरएफ बटालियन को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Fri, 10 Aug 2018 04:05 AM IST
भाषा/ नई दिल्ली
विज्ञापन
h
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की चार नई बटालियन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये बटालियन जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर में तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन


एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल की इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। बैठक में ‘‘भारत के आपदा प्रबंधन में मजबूती के लिये एनडीआरएफ की चार अतिरिक्त बटालियन बढ़ाने की मंजूरी दी गयी है। इसकी स्थापना में कुल 637 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।’’ 

बयान के अनुसार देश के विशाल भौगोलिक क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए इसका लक्ष्य आपदा के दौरान जल्द से जल्द राहत पहुंचाना है। एनडीआरएफ के एक बटालियन में करीब 1,000 कर्मी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार चार बटालियनों में शुरू में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस से दो और सीमा सुरक्षा बल एवं असम राइफल्स से एक-एक बटालियन होंगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें