फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह', पीएम मोदी ने हुगली में नौका विहार करते हुए साझा की तस्वीरें

Fri, 24 Apr 2026 09:23 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता

सार

प्रधानमंत्री बंगाल दौरे पर हैं। बीती शाम पीएम मोदी ने कोलकाता में रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। वहीं आज सुबह पीएम मोदी ने हुगली नदी में नौका विहार किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर नौका विहार की तस्वीरें भी साझा कीं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का नौका विहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा, 'हुगली की कुछ और झलकियां। इस महान नदी में नौका विहार के दौरान मैंने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया। साथ ही विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को भी नजदीकी से कैमरे में कैद किया।'
विज्ञापन

पीएम मोदी के नौका विहार की तस्वीरें - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है। कह  सकते हैं कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्र जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता लेकर बहता है।' 

लोगों से मिलते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
'आज सुबह कोलकाता में मैंने कुछ समय हुगली नदी के किनारे बिताया। ये एक अवसर था मां गंगा के प्रति आभार जताने का। साथ ही ये अवसर थाना नाविकों से मिलने का भी, जो मेहनती होते हैं और सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी मुलाकात हुई। हुगली नदी के तट पर, हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली जनता की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।'

लोगों से मिलते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
बीती शाम प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में हावड़ा पर एक रोडशो भी किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया पर रोड शो की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि हावड़ा रोड शो को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह रोड शो जो हावड़ा ब्रिज से होते हुए कोलकाता में खत्म हुआ, वह बंगाल के हर कोने में बदलाव की इच्छा को जाहिर करता है। टीएमसी के पापों की जरूर सजा दी जाएगी। भाजपा ही बंगाल की पसंद है।

पीएम मोदी

pm modi - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने हुगली नदी के किनारे लोगों से मुलाकात भी की। 

पीएम मोदी

pm modi - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने नौका विहार के साथ ही हुगली नदी के किनारे के मनमोहक दृश्यों को अपने कैमरे में भी कैद किया। 

pm modi - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने तस्वीरों में हावड़ा ब्रिज की खूबसूरती को भी दिखाया। 
विज्ञापन

pm modi - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
हुगली में नौका विहार की पीएम मोदी की एक और तस्वीर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें