फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- हां मैं भागीदार हूं

Sun, 29 Jul 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सरकार की विकास योजनाएं गिनवाईं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 37 लाभार्थियों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने ही लखनऊ को देश की शहरी जीवन सुधार की प्रयोगशाला बनाया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए ही कहा कि आजकल मुझ पर आरोप लगए जा रहे हैं कि मैं चौकीदार नहीं भागीदार हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए इनाम है। मुझे इस पर गर्व है कि मैं भागीदार हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा क्योंकि मैं देश के विकास में भागीदार हूं। दुखियारी मां का भागीदार हूं। मैं जवानों और किसानों का भागीदार हूं। उन्होंने प्रदेश में 3897 करोड़ रुपए के 99 प्रोजेक्ट शुरू किए। पीएम मोदी ने विकास के लिए 5-ई का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता है कि इसी पीढ़ी के लिए भविष्य की व्यवस्थाओं का निर्माण हो, जहां जीवन 5-ई पर आधारित हो। पहला- ईज ऑफ डुइंह बिजनेस, दूसरा- एजुकेशन, तीसरा- एम्प्लॉयमेंट, चौथा-इकोनॉमी, पांचवां- एंटरटेनमेंट। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें