फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'उरी' स्टाइल में पीएम मोदी ने फिल्म इंडस्ट्री से पूछा, 'हाउ इज द जोश'? 

Sat, 19 Jan 2019 08:09 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा के नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लोकप्रिय डायलॉग का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने लोगों से पूछा- 'हाउ इज द जोश'। उन्हें इसका गर्मजोशी से जवाब भी मिला। सामने से आवाज आई, हाई सर।
विज्ञापन

बता दें कि इस फिल्म में यह नारा सेना के जवान जोश भरने के लिए इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, देश बदल रहा है और मुश्किलों का हल निकाल रहा है। अगर करोड़ों समस्याएं हैं तो अरबों समाधान भी हैं। 
 

विज्ञापन

मोदी ने कहा भारत की सांस्कृतिक शक्ति (सॉफ्ट पावर) में फिल्मों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि कैसे विदेशी नेताओं के साथ अपनी बातचीत में भारतीय फिल्मों और उनकी लोकप्रियता देखकर वह चकित रह गए। उन्होंने फिल्म उद्योग को आश्वासन दिया कि पायरेसी और छिपे कैमरे से रिकॉर्डिंग रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा, जल्द ही फिल्म की शूटिंग और उससे जुड़ी मंजूरियों के लिये एकल खिड़की व्यवस्था तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी फिल्मों का अहम योगदान होता है, जिससे गरीबों को भी रोजगार मिलता है यहां तक की ‘चायवाला’ भी पर्यटन बढ़ने पर कमाई करता है। 
विज्ञापन


भारतीय फिल्मों की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि हमारी फिल्मों मानवीयता की भावनाओं को बेहतरीन तरीके से पेश किया जाता है। फिर बात चाहे फन पैदा करने की हो या फैन बनाने की, हम हर जगह आगे हैं। आज युवा अगर बैटमैन का फैन है तो बाहुबली का भी फैन है। फिल्में ही पूरी दुनिया में भारतीयता का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमारी फिल्में दुनिया को आकर्षित करती हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें