असम में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए राज्य दौरा करने वाले हैं। इसके लिए डिब्रूगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) तैयार कराई गई है। प्रधानमंत्री का विमान इसी जिले में उतरेगा।
ये भी पढ़ें:- लाल किले के पास धमाका: UN की रिपोर्ट में दावा- आतंकी संगठन जैश से जुड़े हैं तार, महिला दहशतगर्दों पर भी चिंता
गुवाहाटी में ब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे
इसके बाद मोरन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वह दोपहर 1 बजे गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी ब्रिज का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने इस पुल को सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं बल्कि स्थानीय PWD इंजीनियरों द्वारा बनाई गई वास्तुकला की उपलब्धि बताया।