प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले बुधवार को सभी मंत्रियों से जी-20 एप डाउनलोड करने को कहा। जी-20 एप के जरिये मंत्रियों को विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने में मदद मिलेगी।
भारत पूरी तरह से तैयार
शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी और देश भर के 60 शहरों में जी-20 से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित की गईं थीं।
भारत की सदियों पुरानी परंपराओं का प्रमाण
भारत के मंडपम में 27 फीट की नटराज की मूर्ती लगाई गई है। इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि आयोजन स्थल पर नटराज की मूर्ति भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता और परंपराओं के प्रतीक के रूप में मौजूद होगी।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कहा था कि 27 फीट की यह प्रतिमा अष्टधातु से बनी सबसे ऊंची मूर्ति है। 19 टन वजनी मूर्ति को तमिलनाडु के स्वामी मलाई के प्रसिद्ध मूर्तिकार राधाकृष्णन स्टापथी और उनकी टीम ने सात महीने में तैयार किया है। उसने आगे कहा कि राधाकृष्णन की 34 पीढ़ियां चोल साम्राज्य काल से ही मूर्तियां बना रही हैं। ब्रह्मांडीय ऊर्जा, रचनात्मकता और शक्ति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक नटराज की यह मूर्ति जी20 शिखर सम्मेलन में एक आकर्षण बनने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन की प्रमुख बैठकों की मेजबानी करने वाले ‘भारत मंडपम’ में स्थापित नटराज की प्रतिमा भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता और परंपराओं के प्रमाण की साक्षी है। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के उस पोस्ट का जवाब दे रहे थे, जिसमें प्रतिमा के बारे में कहा गया था कि यह अष्टधातु से बनी है। केंद्र ने ‘एक्स’ पर कहा, 27 फीट लंबी, 18 टन वजनी यह प्रतिमा अष्टधातु से बनी सबसे ऊंची प्रतिमा है और इसे तमिलनाडु के स्वामी मलाई के प्रसिद्ध मूर्तिकार राधाकृष्णन स्थापति और उनकी टीम ने रिकॉर्ड सात महीनों में तैयार किया है। राधाकृष्णन की 34 पीढ़ियां चोल साम्राज्य काल से मूर्तियां बनाती आ रही हैं। ब्रह्मांडीय ऊर्जा, रचनात्मकता और शक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक नटराज की यह प्रतिमा जी-20 शिखर सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा, भारत मंडपम में भव्य नटराज प्रतिमा हमारे समृद्ध इतिहास और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को जीवंत करती है। जैसे ही दुनिया जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए एकत्रित होगी, यह भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता और परंपराओं के प्रमाण की साक्षी बनेगी।