फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात-हिमाचल के रुझानों से BJP में उत्साह, पीएम ने संसद में दिखाया विक्ट्री साइन

Tue, 19 Dec 2017 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
Pm modi
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल के शुरुआती चुनाव नतीजों से बीजेपी का चेहरा खिल गया है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी दोनों ही राज्यों में बढ़त बनाए हुए है और पूर्ण बहुमत प्राप्त करते दिख रही है। अब तक के रूझानों में गुजरात में भाजपा 108 और कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में पीएम मोदी ने भी इन रुझानों से उत्साहित नजर आये। उन्होंने संसद में पहुंचने पर जीत का निशान दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

  Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives in the Parliament, flashes victory sign. #ElectionResults pic.twitter.com/X508VBydeW — ANI (@ANI) December 18, 2017

आपको बता दें कि हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू चुकी है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)108 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में है। वहीं हिमाचल में भी भाजपा ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। बता दें कि दोनों राज्यों में चुनाव का रिजल्ट देश की दो बड़ी पार्टियों के लिए काफी अहम बना हुआ है।
विज्ञापन


दोनों ही राज्यों के रुझानों से बीजेपी के कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। वो झंडे लेकर पार्टी मुख्यालय के बाहर खुशियां मना रहे हैं, उनमें जोश नजर आ रहा है।
  Delhi: Party workers celebrate at party HQ, as trends indicate BJP's victory in both Gujarat & Himachal Pradesh #GujaratVerdict #HimachalPradeshElections2017 pic.twitter.com/BDJxPcB6hN — ANI (@ANI) December 18, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें