फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पीएम मोदी ने तीन मेट्रो परियोजनाओं की आधारशिला रखी, बोले- चांद पर पहुंचने का सपना होगा पूरा

Sat, 07 Sep 2019 12:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में की पूजा। शनिवार को प्रधानमंत्री ने तीन मेट्रो लाइनों का लोकार्पण कर दिया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी ने यहां मनाए जा रहे गणेश उत्सव में हिस्सा लिया और लोकमान्य सेवा संघ (एलएसएस) के मंडप में भगवान गणेश के दर्शन किए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी सीधा यहां पहुंचे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंचे।

कोश्यारी और फडणवीस के अलावा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मोदी के साथ यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने एलएसएस के अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की एक तस्वीर और एलएसएस की गतिविधियों से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मुंबई दौरे के दौरान तीन मेट्रो लाइन की भी आधारशिला रखी। 42 किलोमीटर की इस रेल लाइन पर 19,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही मुंबई महानगर में 14 मेट्रो लाइन हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने जिन मेट्रो लाइन का शिलान्यास किया, वे हैं 9.2 किलोमीटर का गायमुख-शिवाजी चौक (मीरा रोड), 12.8 किलोमीटरा का वडाला-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और 20.7 किलोमीटर के कल्याण-तलोजा।

मोदी ने आरे कॉलोनी में 32 मंजिला मेट्रो भवन का भी शिलान्यास किया। यह इलाका शहर के दो बड़े हरित क्षेत्रों में से एक है और इसलिए यहां इमारत बनाने को लेकर आलोचना की जा रही है। मेट्रो भवन से मुंबई में प्रस्तावित 14 मेट्रो लाइन का परिचालन एवं नियंत्रण होगा।

Live Updates:

  • देश को 21वीं सदी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त करना, देश को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। आज देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक होलिस्टिक तरीके से विकसित करने पर काम चल रहा है। टुकड़ों-टुकडों में नहीं, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के नजरिए के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
  • थोड़ी देर पहले ही मैंने मॉक अप कोच देखा है। मेक इन इंडिया के तहत बनने वाले ये आधुनिक मेट्रो कोच मुंबई मेट्रो को सुरक्षित और सुविधाजनक और किफायती बनाने वाले हैं। अगर मैं सिर्फ मुंबई में शुरू हुए मेट्रो के कार्यों की बात करूं तो इससे 10 हजार इंजीनियर और 40 हजार स्किल्ड और अनस्किल्ड लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे।
  • आज जब देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है, तब हमें अपने शहरों को भी 21वीं सदी की दुनिया के मुताबिक बनाना ही होगा। इसी सोच के साथ हमारी सरकार अगले पांच साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।
  • मुंबई वो शहर है जिसकी गति ने देश को भी गति दी है। यहां के परिश्रमी लोग इस शहर से प्यार करते हैं। अभी मुंबई में सिर्फ 11 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क है, लेकिन 2023-24 तक ये बढ़कर सवा 3 सौ किलोमीटर से अधिक का हो जाएगा।
  • हम सबको ये नहीं भूलना चाहिए कि चंद्रयान के साथ भेजा गया ऑर्बिटर, अभी वहीं हैं। वह लगातार चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। ये भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। बीते पांच वर्षों में ‘आमची मुंबई’ के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए हमने बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है। यहां फडणवीस जी की सरकार ने मुंबई और महाराष्ट्र के एक एक प्रोजेक्ट के लिए कितनी मेहनत की है, मैं जानता हूं।
  • सबसे ऊंचे स्तर पर वो लोग पहुंचते हैं जो लगातार रुकावटों और बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बावजूद, निरंतर प्रयास करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं।
  • अपने लक्ष्य के लिए कैसे दिन-रात एक कर दिया जाता है, कैसे विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी, बड़ी से बड़ी चुनौती में भी पूरी तन्मयता के साथ कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जाता है, ये इसरो के हमारे वैज्ञानिकों-इंजीनियरों से सीखा जा सकता है। चांद पर पहुंचने का लक्ष्य जरूर पूरा होगा।
  • चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के अनेक शहरों में मैंने लोगों से संवाद किया। उस दौरान मुंबई में जो रात में सभा हुई थी उसकी चर्चा कई दिनों तक हुई। इस स्नेह के लिए मैं आपका आभारी हूं। 
  • मुझे पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ में गणपति बप्पा के दर्शन का सौभाग्य मिला। इस वर्ष लोकमान्य सेवा संघ के गणेशोत्सव का शताब्दी वर्ष भी है। लोकमान्य तिलक ने समाज को मजबूत करने के लिए जिस परंपरा का विस्तार किया, आज उसकी गूंज देश-विदेश में है। मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों की सादगी और स्नेह मुझे हमेशा अभिभूत कर देता है।
  • प्रधानमंत्री ने 19 हजार करोड़ की परियोजाओं की शुरुआत की। उन्होंनं भारत में बने मेट्रो कोच का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कोश्यारी जी के नेतृत्व में काम कर चुका हूं। मैं इसरो वैज्ञानिकों के हौसले से बहुत प्रभावित हूं। 
विज्ञापन

मोदी ने मुंबई मेट्रो के लिए बीईएमएल निर्मित कोच को लॉन्च किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में निर्मित मेट्रो कोच को लॉन्च किया जिसका इस्तेमाल मुंबई मेट्रो नेटवर्क में किया जाएगा। बेंगलुरु स्थित संयंत्र में भारत अर्थ मूवर्स (बीईएमएल) ने इसे मात्र 75 दिनों में तैयार किया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को 500 कोच की आपूर्ति की जाएगी। कोच के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब एक दशक के बाद आधुनिक सर्वाजनिक परिवहन व्यवस्था को गति दे रही है और अगले एक दशक में 1.2 लाख करोड़ रुपये की लागत से 337 किलोमीटर लंबे सात कॉरिडोर बनाने की योजना है।

महानगर आयुक्त आरए राजीव समझाते हुए दिखे कि कैसे नया कोच यात्रियों को विकसित देशों की तरह साइकिल के साथ अपने गंतव्य तक यात्रा करने की सुविधा देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें