फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी: सीएम शिवकुमार ने किया स्वागत; प्रशांति कुटीराम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया भाग

Fri, 13 Nov 2026 11:02 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कर्नाटक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री 'स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान' (एस-व्यासा) के आवासीय मुख्यालय परिसर, 'प्रशांति कुटीरम' के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
कर्नाटक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान बंगलूरू स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा) के आवासीय मुख्यालय परिसर 'प्रशांति कुटीरम' के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्ण जयंती प्रशासनिक खंड की आधारशिला रखी और केरल के तिरुवनंतपुरम में एस-व्यासा के बाहरी परिसर का शुभारंभ किया। यह आयोजन आरएसएस के पूर्व महासचिव एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी को भी समर्पित है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 


एचएएल एयरपोर्ट पर सीएम डीके शिवकुमार ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगलूरू पहुंचने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एचएएल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल डॉ. सुधा यादव भी मौजूद रहीं। अपने कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह तवारेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और खुद भी मेट्रो में सफर करेंगे।
विज्ञापन

 

प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एस-व्यासा यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रशांति कुटीरम' के स्वर्ण जयंती समारोह और आरएसएस के पूर्व महासचिव एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद रहें।

प्रधानमंत्री आज राज्य को देंगे करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें पिंक लाइन मेट्रो और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पुनर्विकसित किए गए चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी शामिल है। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नई मेट्रो लाइन पर सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और तवारेकेरे से आईआईएम (आईआईएम) बंगलूरू मेट्रो स्टेशन तक सफर करेंगे। इसके अलावा, वे बंगलूरू में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। साथ ही, एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंच पर मौजूद लोगों ने जनसभा को संबोधित किया और अभी फिलहाल प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार किया जा रहा है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें