फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से 122 मिनट पहले PM की अपील: कहा- करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, संसद में संशोधन का साथ दें

Fri, 17 Apr 2026 01:58 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर संसद में मतदान होने से पहले अपने एक्स पोस्ट में कहा कि कहा कि सभी आशंकाओं और भ्रमों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने जोर दिया कि अब समय है महिलाओं को उनका अधिकार देने का और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने का।
विज्ञापन
क्या बोले पीएम मोदी? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में आज शाम 4 बजे 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पर वोटिंग होनी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें। 

विज्ञापन


मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर गंभीर चर्चा चल रही है, जो देर रात तक जारी रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान उठाए गए सभी भ्रमों और आशंकाओं का तर्कसंगत तरीके से समाधान किया गया है और जिन सदस्यों के पास जानकारी का अभाव था, उन्हें भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर देश में पिछले चार दशकों से राजनीति होती रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी महिलाओं को उनका अधिकार मिले। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है, जो उचित नहीं है।

पीएम ने सभी राजनीतिक दलों से क्या अपील की?

उन्होंने बताया कि लोकसभा में इस विधेयक पर जल्द ही मतदान होने वाला है और सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लें तथा महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।



प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश की नारी शक्ति की ओर से भी सभी सांसदों से आग्रह करते हैं कि कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे महिलाओं की भावनाएं आहत हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर इस फैसले पर टिकी है, हमारी नीयत, हमारी सोच और हमारे निर्णय पर। इसलिए सभी से अनुरोध है कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का समर्थन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें