नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BHIM को बढ़ावा देने के लिए इन्सेंटिव योजना की शुरुआत की। इसमें ऐस के एक सक्सेसफुल रेफरल पर यूजर को मिनिमम 10 रुपये मिलेंगे।
If you add a person to BHIM app,after 3 transactions by the person, Rs.10 will be added to your account,scheme will continue till Oct 14: PM pic.twitter.com/0HOpEmZtRD
— ANI (@ANI_news) April 14, 2017
डॉ. बी आर अंबेडर की 126वीं जंयती के मौके पर पीएम मोदी ने नागपुर में भीम आधार पे को लॉन्च किया। उन्होंने भीम एप के बारे में बताया कि अब लोगों को पेमेंट करने में आसानी होगी। मोदी ने कहा कि आपकों कैश, क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं है, बस आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से जुड़ा होना जरूरी है।
उन्होंने भीम ऐप को अर्थव्यवस्था का महारथी बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये ऐप एक बड़ी भूमिका निभाएगा।