फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम की सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी और Paytm फाउंडर विजय शेखर

Fri, 21 Apr 2017 12:05 AM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
पीएम मोदी और विजय शेखर शर्मा
विज्ञापन
अमेरिका की जानी मानी समाचार पत्रिका टाइम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को  दुनिया के 100 प्रभावशाली लीडर्स की सूची में शामिल किया है। साल 2017 के लिए जारी इस सूची में पीएम मोदी को दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में दूसरा स्थान मिला है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे इस सूची में पहले स्थान पर हैं। इस सूची में अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चौथा स्थान मिला है। अमेरिकी सीनेटर चुक शुमेर को सूची में ट्रंप से ऊपर तीसरे पायदान पर हैं। इस सूची में विकी लीक्स के फाउंडर जूलियन असांज और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को भी जगह मिली है। 
विज्ञापन


पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा  दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह पाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्हें टाइटंस कैटेगरी में जगह मिली है। 8 नवंबर, 2016  को भारत में नोटबंदी लागू होने के बाद पेटीएम का नाम देश में सबकी जुबान पर आ गया था। लोगों को पेटीएम की वजह से बड़ी राहत मिली थी। इस दौरान पेटीएम के बिजनेस में कई गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें