फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet: पीएम मोदी की मंत्रियों को सलाह- विकसित भारत संकल्प यात्रा में लें भाग, योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार

Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रा देश की 2.55 लाख ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में लगभग 18,000 स्थानों पर निकाली जा रही है। इसके लिए 2,500 से अधिक मोबाइल वैन और 200 से अधिक मोबाइल थिएटर वैन का इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों से विशाल जनसंपर्क अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए कहा है। इसका एक उद्देश्य जनसंपर्क कार्यक्रम के जरिये केंद्रीय योजनाओं को लोगों के सामने लाना है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम विकसित भारत अभियान का हिस्सा है। उन्होंने मंत्रियों से लोगों को समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं की जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन


मोबाइल वाहनों से केंद्रीय योजनाओं का प्रसार
यह यात्रा देश की 2.55 लाख ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में लगभग 18,000 स्थानों पर निकाली जा रही है। इसके लिए 2,500 से अधिक मोबाइल वैन और 200 से अधिक मोबाइल थिएटर वैन का इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, ग्रामीण आवास योजना, उज्ज्वला योजना और पीएम स्वनिधि योजना के साथ संबंधित किया गया है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें