विकासवाद को मुख्यधारा में लाने में भाजपा सफल
पीएम ने कहा, भाजपा विकासवाद को राजनीति की मुख्यधारा में लाने में सफल रही है। वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले नेता और दल क्षेत्रवाद, जातिवाद समेत कई हथकंडों से विकासवाद की राजनीति को किनारे करना चाहते हैं। भाजपा ने विकासवाद की राजनीति के जरिये ही वंशवाद-परिवारवाद की राजनीति के कीचड़ में कमल खिलाया है।
ठहरा हुआ पानी नहीं है भाजपा
भाजपा की सफलता के कारण गिनाते हुए मोदी ने कहा, हमारी पार्टी ठहरा हुआ पानी नहीं है। हमने नूतन रास्ते ही नहीं अपनाए, इसमें पुरातन से निकले संस्कारों को भी जगह दी। गांधीजी स्वावलंबन की राजनीति देखना चाहते थे, मगर हमारे तब के नियंताओं की नीतियों ने देश को विदेशों पर आश्रित बना दिया। अब हमारी सरकार देश को आत्मनिर्भता के रास्ते पर ले जा रही है। लोग स्थानीय उत्पादों पर गर्व कर रहे हैं।
भाजपा के लिए सभी भाषाएं आदरणीय
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हालिया भाषाई विरोध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक विविधता को तरजीह दी है। हमारे लिए हर भाषा पूजनीय है। हमें हर भाषा में देश का प्रतिबिंब नजर आता है। हालांकि कुछ राजनीतिक दल और लोग देश को पीछे धकेलने के लिए अकारण भाषाई विवाद पैदा कर रहे हैं।
