फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM बोले- बारिश में भीगते हुए योग करना था खास', 'मन की बात' की 10 बड़ी बातें

Sun, 25 Jun 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने प्रोग्राम मन की बात के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। पीएम ने प्रोग्राम की शुरुआत ईद और जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई देते हुए की और E-GeM पर खत्म की। आईए बताते हैं पीएम मोदी की मन की बात से जुड़ी 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन


1. पीएम मोदी ने मन की बात के शुरूआत में देशवासियों के भगनाथ जगन्नाथ रथ यात्रा और ईद की शुभकामनाएं दी। 
2 .घरेलू शौचालय बनाने पर दिया जोर और इस मुहीम के लिए सक्रिय हुए मुबारकपुर गांव के लोगों की तारीफ की।
3.  दिल्ली में के विजयनगर के लोगों की तारीफ करते हुए बोले कि उन्होंने 100 घंटे में करीब 10000 शौचालय बनाने का काम पूरा किया।
4. 25 जून 1975 को लगाई गई इंमरजेंसी को देश का सबसे काला दौर बताया।
5. पीएम बोले- 'इमरजेंसी' के खिलाफ लोग इकट्ठा हुए लोगों ने लोकतंत्र के महत्व का अहसास करवाया।
6. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जेल जाने का जिक्र किया और उनकी एक कविता भी पढ़ी।
7. विश्व योग दिवस पर बारिश में भीग कर योग करने का पल पीएम ने बेहद खास बताया और लोगों के इससे जुड़ने पर धन्यवाद भी किया।
8. एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की योग करते हुए सेल्फियां पीएम मोदी तक पहुंची, जिसकी उन्होंने सहारना की।
9. पीएम ने इसके बाद E-GeM के बारे में कहा और बोले की लोग इससे जुड़ रहे हैं
10. उनके मुताबिक लोग E-GeM के जरिए पीएमओ तक अपना सामान बेच रहे हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो रही है

बता दें कि पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर निकले हुए हैं। सबसे पहले वे पुर्तगाल पहुंचे थे और अब अमेरिका में हैं। अमेरिका में उनका जोरों से स्वागत किया गया है और वे कल यानि 26 जून को यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें