फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: '4 मई के बाद TMC के हर गुंडे, हर अत्याचारी और हर भ्रष्टाचारी का हिसाब होगा', बंगाल में बरसे PM मोदी

Sun, 26 Apr 2026 04:39 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरमबाग

सार

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरमबाग में दूसरी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यहां 'आयुष्मान भारत योजना' लागू होने का फैसला होगा। बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के आरमबाग में पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरमबाग में चुनावी रैली को संबोधित किया है। इससे पहले उन्होंने बनगांव में जनसभा को संबोधित किया था। वहीं आरमबाग की रैली में भी पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा, कुछ समय पहले मैं सिंगूर आया था, उसी समय मैंने टीएमसी की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ-साफ देख रहा था। आज मैं फिर देख रहा हूं, वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है, और इस गुस्से में बंगाल का एक ही उद्देश्य है। 15 साल तक टीएमसी ने बंगाल के लोगों को लूटा, लेकिन ये लोग एक चीज भूल गए, जब अत्याचार की हद हो जाती है, तो जनता मां दुर्गा का रूप धर कर अन्याय का विसर्जन कर देती है। आज बंगाल के हर बूथ पर उमड़ता जनसैलाब कह रहा है, भय OUT-भरोसा IN।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पीएम मोदी बोले: TMC की निर्ममता ने मां को रुलाया, माटी सिंडिकेट के हवाले और बंगाल के मानुष पलायन को मजबूर

टीएमसी को गुंडे और मस्तान चलाते हैं- प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने आगे कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार, नबन्ना सचिवालय से नहीं चलती है। इस सरकार को या तो गुंडे और मस्तान चलाते हैं या फिर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार हरकत में आती है। मैंने कहा था कि बंगाल में मतदान के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट जाएंगे, और बंगाल की जनता ने 23 अप्रैल को इसे सच कर दिखाया। अब आपको 23 अप्रैल को बने रिकॉर्ड को तोड़ना होगा।जनता के मिजाज का अंदाजा न लगा पाने वाले लोग भारी संख्या में मतदाताओं के आने से हैरान हैं। टीएमसी नेता चिंतित हैं क्योंकि उन्होंने इतनी भारी संख्या में मतदान की उम्मीद नहीं की थी।
विज्ञापन


'टीएमसी सरकार की विश्वसनीयता शून्य'
टीएमसी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि निर्मम सरकार ने यहां अपने कुकर्मों से बंगाल की जनता का भरोसा खो दिया है, इसलिए लोग आए दिन कोर्ट-कचहरी जाने को मजबूर हैं। शिक्षक भर्ती घोटाला, टीएमसी के मंत्रियों ने भर्ती लूट ली, हजारों युवाओं को बर्बाद कर दिया। संवेदनशील सरकार होती तो ईमानदारी से जांच करती, लेकिन कोर्ट को इस मामले में जांच के आदेश देने पड़े। यानी टीएमसी सरकार की विश्वसनीयता शून्य है। 2023 के पंचायत चुनावों के दौरान, जिनका संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथों में होती है, न्यायालय इस बात से आश्वस्त हुआ कि टीएमसी सरकार सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है, और इसलिए न्यायालय ने केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया। इसका अर्थ है कि टीएमसी की विश्वसनीयता शून्य है। एक अन्य उदाहरण संदेशखाली मामले की जांच है। इसमें भी न्यायालय ने टीएमसी सरकार पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें - बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या: राहुल गांधी बोले-चरम पर TMC का जंगलराज; लोकतंत्र नहीं, दहशत का है शासन
विज्ञापन


'नारी का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता'
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा, बहनों-बेटियों को नए अवसर देने में जुटी है। लखपति दीदी अभियान के पीछे यही सोच है। इसके तहत बंगाल की 75 लाख बहनों को यहां बनने वाली भाजपा सरकार मदद देगी ताकि वे लखपति दीदी बनें, ताकि वे हर साल एक लाख रुपये से अधिक कमा सकें। बंगाल की बेटियां अपने मन का रोजगार करें, इसके लिए उन्हें 20 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन मिलेगा। भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यहां 'आयुष्मान भारत योजना' लागू होने का फैसला होगा। इससे बहनों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

'हर महिला टीएमसी की क्रूर सरकार के खिलाफ'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बंगाल की महिलाओं ने अपना मन बना लिया है और उनका आशीर्वाद भाजपा के साथ है। हर महिला टीएमसी की क्रूर सरकार के खिलाफ खड़ी है, और चुनाव के पहले चरण में हमें इसकी झलक देखने को मिली। बंगाल कभी महिला सशक्तिकरण का अगुआ हुआ करता था, लेकिन अब यहां दुष्कर्म और हत्याओं की खबरें आती हैं। बंगाल के 15 वर्षों के जंगल राज के दौरान कई क्रूर दुष्कर्म और हत्याएं हुईं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें