फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागम में बोले पीएम मोदी, सिखों के सम्मान और न्याय के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Sun, 01 Mar 2026 10:16 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम को संबोधित किया। उन्होंने 1984 दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने, अफगान सिखों की सुरक्षा और करतारपुर कॉरिडोर जैसे कार्यों का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि सरकार सिख समाज के सम्मान और सामाजिक एकता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवी मुंबई में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। उन्होंने 'हिंद दी चादर' गुरु तेग बहादुर साहिब जी को नमन करते हुए कहा कि इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पीएम ने कहा कि भारत का इतिहास वीरता और आपसी सहयोग का रहा है। समाज ने गुरुओं से प्रेरणा लेकर हमेशा सत्य और संस्कृति के लिए अडिग रहना सीखा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बताया कि यह शहीदी समागम एक निरंतर चलने वाला यज्ञ है। इसकी शुरुआत पिछले साल नागपुर से हुई थी, फिर यह नांदेड़ पहुंचा और अब नवी मुंबई में इसका अहम पड़ाव है। महाराष्ट्र सरकार ने इस इतिहास को राज्य के हजारों गांवों तक पहुंचाया है। केंद्र सरकार भी गुरुओं से जुड़े हर ऐतिहासिक अवसर को राष्ट्रीय स्तर पर मना रही है। इसमें गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व, विशेष डाक टिकट, सिक्के जारी करना और गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व शामिल है। सरकार ने साहिबजादों के सम्मान में 'वीर बाल दिवस' मनाने की नई परंपरा भी शुरू की है।

ये भी पढ़ें: Amit Shah: पंजाब में धर्म परिवर्तन पर अमित शाह ने जताई चिंता, भगवंत मान सरकार से की रोकने की अपील
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सिख समाज के लिए किए गए बड़े कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए नई सुविधाएं बनीं और सिख संस्थाओं को एफसीआरए नियमों में राहत दी गई। सरकार ने सिख इतिहास को पढ़ाई और सांस्कृतिक चर्चाओं में प्रमुख स्थान दिया है।

न्याय के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि सरकार सिखों को सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कारण 1984 दंगों की जांच के लिए एसआईटी बनी और बंद पड़े केस दोबारा खुलवाए गए। दोषियों को सजा मिली और पीड़ित परिवारों को अतिरिक्त मुआवजा दिया गया। जब अफगानिस्तान में सिख भाइयों पर संकट आया, तो सरकार ने मिशन मोड में काम किया। हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को सम्मान के साथ वापस लाए। सीएए के जरिए अफगान सिखों और हिंदुओं को नागरिकता देने का रास्ता साफ किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के सिख परिवारों के लिए पुनर्वास पैकेज लागू किए गए। वीजा नियमों को आसान बनाया गया और ब्लैकलिस्ट से हजारों सिखों के नाम हटाए गए। पीएम ने कहा कि सिख समाज की आस्था का सम्मान करना और उनकी प्रगति के अवसर बनाना सरकार अपनी जिम्मेदारी और सौभाग्य मानती है। उन्होंने नई पीढ़ी से गुरुओं के मूल्यों को अपनाने और साहस के साथ खड़े होने का आह्वान किया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें