प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादा वासवानी के 99 वें जन्मदिन समारोह पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों को संबोधित किया।
PM Narendra Modi addresses 99th birthday celebrations of spiritual leader Dada Vaswani via video conferencing pic.twitter.com/fkGB9Nxcjj— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
दादा वासवानी एक सार्वभौमिक प्रशंसित मानवतावादी, दार्शनिक, शिक्षक, लेखक, शक्तिशाली वक्ता, अहिंसा के मसीहा और गैर-सांप्रदायिक आध्यात्मिक नेता माने जाते हैं।
यही नहीं वह शाकाहार और पशुओं की हिफाजत के लिए भी काम करते हैं। बीते चार दशक से दादा वासवानी दुनियाभर के लोगों के बीच प्यार और शांति का संदेश भेज रहे हैं।