फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Addresses Yuva Shivir: पीएम मोदी ने युवाओं को बताए संस्कार के छह अर्थ, बोले- अपनी सफलता को दूसरों के कल्याण में लगाएं

Thu, 19 May 2022 11:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस युवा शिविर का आयोजन श्री स्वामीनारायण मंदिर, कुंडलधाम और श्री स्वामीनारायण मंदिर करेलीबाग, वडोदरा(गुजरात) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
युवा शिविर को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के वडोदरा स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर द्वारा आयोजित युवा शिविर को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य से लेकर देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है। उसकी सभ्यता, परंपरा, उसके आचार-विचार-व्यवहार एक प्रकार से हमारी सांस्कृतिक विरासत की संवृद्धि से होता है। पीएम मोदी ने युवा शिविर की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरे युवा साथी जब इस शिविर से जाएंगे तो वो अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, एक नई स्वष्टता और नव चेतना का संचार अनुभव करेंगे। मैं आप सभी को इस नव आरंभ, नव प्रस्थान, नव संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभमानाएं देता हूं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने युवाओं संस्कार के छह मतलब बताए
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए संस्कार का अर्थ है- शिक्षा, सेवा, संवेदनशीलता, समर्पण, संकल्प और सामर्थ्य! हम अपना उत्थान करें, लेकिन हमारा उत्थान दूसरों के कल्याण का भी माध्यम बने! हम सफलता के शिखरों को छूएँ, लेकिन हमारी सफलता सबकी सेवा का भी जरिया बने।

Koo App

For us, Sanskar means education, service, and sensitivity! For us, Sanskar means dedication, determination, and strength! Let us uplift ourselves, but our upliftment should also be a medium for the welfare of others! - PM Narendra Modi

View attached media content

- PIB India (@PIB_India) 19 May 2022

विज्ञापन


हमारा देश सॉफ्टवेयर से लेकर स्पेस तक नए भविष्य के रूप में उभर रहा
पीएम मोदी ने कहा कि हम पूरी मानवता को योग का रास्ता दिखा रहे हैं, आयुर्वेद की ताकत से परिचित करवा रहे हैं। हम सॉफ्टवेयर से लेकर स्पेस तक, एक नए भविष्य के लिए तत्पर देश के रूप में उभर रहे हैं। आज देश में सरकार के कामकाज का तरीका बदला है, समाज की सोच बदली है और सबसे खुशी की बात है कि जन भागीदारी बढ़ी है। जो लक्ष्य भारत के लिए असंभव माने जाते थे, आज दुनिया भी देख रही है कि भारत ऐसे क्षेत्रों में कितना बेहतर कर रहा है।
विज्ञापन


 

Koo App

WATCH | Today we are taking a collective resolve, making efforts to build a new India. A #NewIndia, whose identity is new, forward-looking, and traditions are ancient and moves ahead by taking both new thinking and age-old culture together: PM Narendra Modi

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 19 May 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें