फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में शांति स्थापित करने का मार्ग है योग: मोदी

Thu, 02 Mar 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- written by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश में चल रहे 29वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंंसिंग के जरिए संंबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि विश्व जब आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है तो देश में शांति की जरूरत है। इसके साथ ही मोदी ने योग को समाज, देश और परिवार में शांति स्थापित करने का मार्ग भी बताया।
विज्ञापन


पीएम मोदी द्वारा योग महोत्सव में कही गई बड़ी बातें-
-  योग मानव को प्रकृति के करीब लाता है। योग भारत की धरोहर है। योग स्ट्रेस को दूर करता है। 
-  लोग, परिवार, समाज और देश के बीज सामंजस्य बिठाता है योग
-  देश के वैज्ञानिकों की भी की तारीफ। कहा‌ योगियों की तरह ही हमारे देश के वैज्ञानिक भी साधक हैं।
-  मोदी ने कहा कि योग से जीवन में शांति और अनुशासन आता है। योग से हम नए युग की शुरुआत करेंगे।
-  योग मानवता को प्रकृति से जोड़ता है।
-  मोदी ने कहा मैं से हम तक का विस्तार है योग
-  योग केवल व्यायाम ही नहीं है। कई रोगों का निदान करता है योग
-  योग समाज में समानता और शांति लाता है
- मोदी ने इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन का भी जिक्र किया। कहा साफ सफाई से ही स्वस्थ रह सकते हैं हम
- स्वच्छ भारत मिशन को धर्म से भी जोड़ा। 
- योग से ही हम शांति के युग की शुरुआत कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें