फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने युवाओं को दी 2400 करोड़ की सौगात: बोले- दुनिया भारत के लिए खोल रही दरवाजे, नहीं गंवाना चाहिए मौका

Fri, 19 Jun 2026 09:37 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत करीब 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की। उन्होंने कहा कि अब तक 70 लाख रोजगार सृजित हुए हैं और लाखों युवाओं को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला है। पीएम ने युवाओं से वैश्विक अवसरों, मुक्त व्यापार समझौतों और स्टार्टअप क्रांति का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत का भविष्य देश के युवाओं पर निर्भर है। आइए, विस्तार से समझते हैं पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत देशभर के युवाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने करीब 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की और कहा कि भारत के युवाओं के सामने आज अभूतपूर्व अवसर हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि दुनिया अब भारत के लिए अपने दरवाजे खोल रही है और युवाओं को इन अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार और वैश्विक बाजारों में भारत की बढ़ती भूमिका को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत अब तक करीब 70 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। लगभग 70 लाख पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सामाजिक सुरक्षा का लाभ भी मिला है। उन्होंने बताया कि करीब 20 लाख युवाओं ने अपनी पहली नौकरी में छह महीने पूरे किए हैं और इनमें से लगभग 10 लाख युवाओं को योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है, जो सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं बल्कि युवाओं की मेहनत का सम्मान भी है।

ये भी पढ़ें- 'यह मुंबई हमारी है': शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर उद्धव गुट ने विरोधियों को दिया संदेश, गिनाई उपलब्धियां

क्या भारत के लिए नए वैश्विक अवसर खुल रहे हैं?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत के लिए नए अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले भारत के लिए खिड़की तक नहीं खुलती थी, लेकिन अब दुनिया के कई देश भारत के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने को उत्सुक हैं। उन्होंने युवाओं और उद्योगों से अपील की कि भारत ने करीब 40 देशों के साथ जो मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, उनका पूरा लाभ उठाया जाए। उनके अनुसार इन समझौतों से भारतीय उद्योगों को नए बाजार मिल रहे हैं और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

स्टार्टअप क्रांति ने भारत को कितना बदला है?

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय देश में केवल 500 स्टार्टअप थे, लेकिन आज उनकी संख्या बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि अब देश का लगभग हर जिला स्टार्टअप संस्कृति से जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री के अनुसार यह बदलाव बताता है कि आने वाले वर्षों में भारत के युवा वैश्विक स्तर पर नवाचार, उद्यमिता और आर्थिक विकास का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित है और यह विश्वास युवाओं की क्षमता पर आधारित है।

रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने रोजगार के हर क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, डिजिटल अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष, स्टार्टअप और नवाचार जैसे क्षेत्रों में नए अवसर तैयार किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर प्रतिभाशाली युवा को अवसर मिले, हर नए विचार को मंच मिले और जो युवा अपना काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें पूरा सहयोग मिले।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और विकसित भारत का रास्ता युवाओं के सपनों, कौशल और क्षमताओं से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भविष्य की अर्थव्यवस्था और नई तकनीकों की तैयारी कर रही है, जबकि भारत अपने युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने में जुटा है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि भारतीय युवा न केवल दुनिया की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, बल्कि उनसे आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और भारत को वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें