फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murli Manohar Joshi: पीएम मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की बधाई

Mon, 05 Jan 2026 02:03 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मुरली मनोहर जोशी को पीएम मोदी ने उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनसे मुलाकात की। 

विज्ञापन
PM Modi-Murli Manohar Joshi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई भाजपा ने जन्मदिन की बधाई दी। आज  मुरली मनोहर जोशी आपना 91वें जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा सेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत के सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। 

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली मेंमुरली मनोहर जोशी से मुलाकात करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।  

पीएम मोदी ने एक्स पर दी बधाई

मोदी ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "आदरणीय राजनेता, महान बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई। सेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत के सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ उम्र दे।"

विज्ञापन

 

 

कौन है मुरली मनोहर जोशी 

मुरली मनोहर जोशी आज 91 साल के हो चुके हैं। वह  भाजपा अध्यक्ष और कई बार संसद सदस्य रह चुके हैं। जोशी को 2017 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें