फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: जगन्नाथ मंदिर को निशाना बनाने की साजिश? सोशल मीडिया पर बम की धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Wed, 21 Jan 2026 11:04 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

जगन्नाथ मंदिर को सोशल मीडिया पर बम धमकी मिलने के बाद पुरी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि सांसद सुभाषिश खुंटिया ने भी धमकी भरे कॉल की शिकायत की है।
विज्ञापन
जगन्नाथ पुरी मंदिर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरी के जगन्नाथ मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर बम धमकी मिलने के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सामने आए एक फेसबुक पोस्ट में न केवल जगन्नाथ मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी, बल्कि बीजद के राज्यसभा सांसद सुभाषिश खुंटिया और पुरी के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर हमले की बात भी कही गई थी।

धमकी के बाद मंदिर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: जाली दस्तावेजों से फ्लैट बेचने के 6 आरोपी गिरफ्तार, 4000 रुपये की चोरी में वांछित 20 साल बाद पकड़ा

जांच में क्या आया सामने?

अधिकारी ने बताया कि जिस महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से यह पोस्ट किया गया था, उसने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। महिला का दावा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी यूजर आईडी बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की हो सकती है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया है।

मामले में पुरी के साइबर पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि मंदिर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए गए हैं।

सांसद खुंटिया ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

इस बीच, सांसद सुभाषिश खुंटिया ने कहा कि उन्होंने पुरी के पुलिस अधीक्षक से बात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा फोन कॉल भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें