फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में आतंक के लिए हो रहा सेना के सामान का प्रयोग, खुले बाजार में बिक्री पर लगे रोक 

Sat, 16 Jul 2016 01:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सेना की वर्दी
विज्ञापन
देशभर में बढ़ते आतंकवाद के ध्यानार्थ सेना की वर्दी व अन्य सामान की खुले बाजार में बिक्री पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में तर्क रखा गया है कि देश की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए निजी कंपनियां सेना की वर्दी व अन्य पोशाक आदि बना रहीं हैं। 
विज्ञापन


याची एनजीओं ने याचिका में कहा कि नियमों को ताक पर रखते हुए बाजारों में सेना की वर्दी, टोपी, जूते, युद्ध का सामान जैसे बैक पैक, स्लीपिंग बैग, आदि बेचा जा रहा है।

यह देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। ऐसे में बिना अनुमति के निजी लोगों द्वारा सेना की पोशाक बनाने व बेचने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

'पठानकोट के हमलावरों ने खुले बाजार से खरीदी थी वर्दी'

सेना का सामान
याची ने दावा किया कि गत जनवरी में पठानकोट एयरफोर्स बेस में हमला करने वाले आतंकियों ने सेना की वर्दी ऐसे ही किसी बाजार से खरीदी थी। पठानकोट रेलवे मार्केट में सेना की पोशाकें व अन्य सामान खुले आम बिकता है।

याची के अनुसार पंजाब के लुधियाना व अमृतसर में सेना के परिधान बनाने वाली इस तरह की कई फैक्ट्रियां हैं। जहां से पंजाब समेत अन्य राज्यों में इसकी सप्लाई होती है। याचिका में तर्क रखा गया है कि भारतीय सेना द्वारा 8 जनवरी को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई असैनिक, निजी दुकानदार युद्ध का सामान नहीं बेच सकता।

याची ने अदालत से आग्रह किया की वह रक्षा मंत्रालय को निर्देश दे कि निजी कंपनियों व दुकानदारों पर अवैध रूप से युद्ध का सामान, सेना की वर्दी, जूते आदि सामान बनाने व बेचने वालों पर ठोस कार्रवाई करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें