फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पीएम केयर फंड से मेडिकल उपकरणों की होनी चाहिए खरीदारी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Sat, 15 May 2021 09:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने डीआरडीओ के विकसित किए ऑक्सीकेयर सिस्टम को खरीदने की मंजूरी दी थी। पीएम केयर फंड से इसकी खरीदारी की जाएगी, जिसकी कीमत 322.5 करोड़ रुपये है। इधर शीर्ष अदालत में फंड उपयोग के लिए याचिका लगाई गई है। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के दौरान मेडिकल उपकरणों की खरीदारी पीएम केयर फंड से होने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। शीर्ष अदालत से अपील की गई है कि वह सरकार को निर्देश दे कि कोरोना के दौरान पीएम केयर फंड का उपयोग करें। याचिका में बताया गया कि वैक्सीन की खरीदी, ऑक्सीजन प्लांट और अन्य आवश्यक वस्तुओं को जुटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार से पीएम केयर फंड इस्तेमाल करने को निर्देशित करें। 

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से तैयार किए ऑक्सीकेयर सिस्टम को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।  सरकार ने ‘ऑक्सीकेयर’ प्रणाली की 1 लाख 50 हजार इकाइयों की खरीद को मंजूरी दी है। पीएम-केयर फंड के तहत 322.5 करोड़ की लागत से इसकी खरीदारी की जाएगी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें