समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें 1990 में कार सेवकों पर गोली चलाने को लेकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। ये याचिका राणा संग्राम सिंह द्वारा दायर की गई है। बता दें कि जिस समय कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया था, उस समय राज्य के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे।
राम मंदिर निर्माण अगले साल से: वेदांती
राणा संग्राम सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि 6 फरवरी 2014 को मैनपुरी जिले में आयोजित एक जनसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि उनके आदेश पर 1990 में पुलिस ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलाई थी। राणा संग्राम सिंह के वकील ने बताया कि यादव के इस बयान के खिलाफ संग्राम सिंह ने लखनऊ पुलिस से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया।
मंदिर मुद्दा जिंदा रखेगी भाजपाः विनय कटियार
इसके बाद उन्होंने लखनऊ की निचली अदालत में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की थी लेकिन निचली अदालत ने राहत न देते हुए याचिका को ख़ारिज कर दिया। इसके खिलाफ उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। हाई कोर्ट ने भी को याचिका खारिज कर दी।
Plea filed in SC against former UP Chief Minister Mulayam Singh Yadav in connection with firing on Kar sevaks in #Ayodhya in 1990
— ANI (@ANI) November 7, 2017