फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: दिवाली-छठ पर दिल्ली समेत इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद, पार्सल सेवाओं पर भी रोक; इन्हें मिलेगी छूट

Tue, 03 Nov 2026 04:00 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे के मुताबिक, पाबंदियों के दौरान यात्री कोच में सिर्फ यात्रियों को अपना निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी। पंजीकृत अखबारों और पत्रिकाओं की बुकिंग जारी रहेगी। हालांकि, इसके लिए यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर कई पाबंदियां लगाई हैं। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छह स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी। वहीं, चार स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग और सामान चढ़ाने-उतारने पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, तीन से 14 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार हॉल्ट पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे। हालांकि, बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग और अशिक्षित यात्रियों के साथ आने वाले लोगों को छूट दी गई है। जरूरत पड़ने पर महिला यात्रियों की मदद के लिए आने वाले लोगों को भी प्लेटफॉर्म टिकट दिया जाएगा।

चार स्टेशनों पर पार्सल सेवाओं पर रोक
प्लेटफॉर्म टिकट के अलावा रेलवे ने पार्सल सेवाओं पर भी अस्थायी रोक लगाई है। नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली जंक्शन पर तीन से 15 नवंबर तक विभागीय पार्सल बुकिंग बंद रहेगी। वहीं, पांच से 15 नवंबर तक सभी तरह के पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग नहीं होगी। इसमें लीज पर चलने वाले एसएलआर, वीपी और मांग के आधार पर मिलने वाले वीपी के साथ एडवांस वीपी भी शामिल हैं। हालांकि, आनंद विहार टर्मिनल की वाशिंग लाइन और स्टेबलिंग लाइन पर पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन पर चार दिन रहेगी रोक
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पांच से आठ नवंबर तक विभागीय पार्सल बुकिंग बंद रहेगी। इस दौरान सभी तरह के पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग पर भी रोक रहेगी। हालांकि, स्टेशन की वीपी साइडिंग पर यह काम जारी रहेगा।

रेलवे के मुताबिक, पाबंदियों के दौरान यात्री कोच में सिर्फ यात्रियों को अपना निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी। पंजीकृत अखबारों और पत्रिकाओं की बुकिंग जारी रहेगी। हालांकि, इसके लिए यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें