फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाजमा थेरेपी का परीक्षण हुआ पूरा, जल्द सामने आएगें नतीजे : आईसीएमआर

Fri, 04 Sep 2020 09:44 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना मरीजों में प्लाज्मा थेरेपी कितनी असरदार है, इसका पता जल्द चल जाएगा। पिछले 4 महीने से चल रहा परीक्षण अब पूरा हो चुका है। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि 39 अस्पतालों में हुए परीक्षण में शामिल 450 मरीजों को दो समूहों में बांटा गया था। एक समूह के 225 मरीजों को प्लाजमा थेरेपी तो दूसरे समूह को दूसरे तरीके से उपचार दिया गया है।

विज्ञापन


आईसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि परीक्षण के शुरुआती नतीजे संतोषजनक नहीं रहे हैं। हालांकि, कुछ गंभीर मामलों में इसका असर देखने को मिला है। परीक्षण की समीक्षा रिपोर्ट तैयार होने के बाद तस्वीर साफ होगी।

थेरेपी पर सवाल उठा चुका है एम्स...
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स नई दिल्ली प्लाज्मा थेरेपी को लेकर सवाल खड़े कर चुका है। एम्स ने 30 मरीजों पर किए अध्ययन के बाद दावा किया था कि थेरेपी के बाद भी मरीजों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा था।
विज्ञापन


दूसरे सीरो सर्वे में ज्यादा मिली एंटीबॉडी देश में दूसरे सीरो सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। डॉ. भार्गव के अनुसार, माह के अंत तक रिपोर्ट जारी हो सकती है। आईसीएमआर के ही सूत्रों का कहना है कि देश के घनी आबादी वाले 70 में से 50 जिलों में यह सर्वे पूरा हो चुका है। पिछली बार एक फ़ीसदी भी से भी कम अवधि में एंटीबॉडीज मिली थी, जिसमें इस बार काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें