फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेरॉयड से लाभ न हो तो दिया जा सकता है प्लाज्मा

Fri, 03 Jul 2020 07:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरैपी - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों को स्टेरॉयड का असर नहीं होने पर ठीक हो चुके मरीज का प्लाज्मा दिया जा सकता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा जारी एक नोटिस से इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के संदर्भ में 27 जून को जारी नोटिस में मंत्रालय ने हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के उपचार के लिए स्वस्थ हो चुके मरीजों के प्लाज्मा के इस्तेमाल की इजाजत दी है। इसमें कहा गया है कि शोधपरक उपचारों के लिए ऐसी थेरैपी दी जा सकती है।

इसमें ठीक हो चुके मरीज के रक्त से एंटीबॉडी निकालकर संक्रमित को चढ़ाया जाता है, ताकि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके। इससे उसे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी। इसमें कहा गया है कि प्लाज्मा चढ़ाने वाले की कई घंटों तक गहन निगरानी जरूरी होगी। साथ ही किसी एलर्जी वाले मरीज के लिए इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें