भारत सरकार अब हवाई अड्डों के नाम बदलने पर विचार कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि सरकार मौजूदा हवाई अड्डों के नाम उन शहरों के नाम पर रखने का विचार कर रही है जिस शहर में वह स्थित है।
साथ ही शहरों व भविष्य में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के नाम बदलने पर भी विचार हो रहा है। खबर के मुताबिक जयंत सिन्हा ने बताया कि शहरों के नाम पर हवाई अड्डों के नाम बदलने का प्रपोजल सरकार के समक्ष रखा गया है और जल्द ही इस पर गहन अध्ययन के बाद फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने कहा, "इस संबंध में जांच की जा रही है और हम कोशिश कर रहे हैं कि कैसे इस मुद्दे को बेहतर ढंग से निपटा जाए।" खबर के मुताबिक इस मामले में सरकार आंतरिक विचार-विमर्श कर रही है। और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि हवाई अड्डों के नाम केवल शहरों के नाम पर ही बदले जाएंगे।