भाजपा नेता स्मृति इरानी ने बताया बेहतरीन कहानीकार
भाजपा नेता स्मृति इरानी ने लिखा कि पांडे सिर्फ विज्ञापन बनाने वाले नहीं थे, बल्कि देश के बेहतरीन कहानीकार थे। उन्होंने हमें सिखाया कि भावनाएँ ही सबसे सच्ची भाषा हैं। उनके शब्द ब्रांड्स को जीवंत बनाते और विचारों को अमर बना देते थे।
ये भी पढ़ें:- 'हमारा बजाज' से लेकर 'फेविकोल के जोड़' तक, पीयूष पांडे ने यूं बदला एड जगत का चेहरा; अमिताभ तक थे इनके कायल
गौतम अदानी ने बताया स्वदेशी की शान
गौतम अदानी ने कहा कि पांडे ने भारतीय विज्ञापन को आत्मविश्वास, आत्मा और “स्वदेशी” शान दी। उन्होंने देश की कहानी को विश्व स्तर पर भरोसेमंद अंदाज में पेश किया। अदानी ने कहा कि वे हर काम को अपने दिल से करते थे और आज भारत ने एक सच्चे बेटे को खो दिया।
केटीआर ने परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
वहीं तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने भी उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पांडे को रचनात्मकता और जुनून के प्रतीक के रूप में याद किया और ‘माइल सुर मेरा तुमारा’ गीत का जिक्र किया, जो आज भी पीढ़ियों को जोड़ता है।