फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन में जन्मा एक बच्चा, पीयूष गोयल ने ट्वीट की तस्वीर

Fri, 26 Jun 2020 10:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे में बच्चे का हुआ जन्म - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारतीय रेलवे की सिकंदराबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन में एक बच्चे का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, ‘स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा। रेलवे की सिकंदराबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन में एक स्वस्थ बच्चे ने जन्म लिया। रेलवे के डॉक्टर्स और मेडिकल टीम की मदद से मां ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।’

विज्ञापन



ब्रह्मपुत्र मेल से आई महिला ने प्लेटफार्म पांच पर बच्चे को दिया जन्म
20 जून को ब्रह्मपुत्र मेल से भागलपुर जा रही एक महिला ने शुक्रवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन पर एक बच्चे को जन्म दिया। महिला अपने पति सदानंद के साथ ट्रेन में सवार थी। रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा हुई। जंक्शन पहुंचने के बाद महिला को ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतारा गया। यहां कपड़े का घेरा बनाकर उसका प्रसव करवाया गया। रेलवे के चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला महिला चिकित्सालय डफरिन भेज दिया गया।

महिला ने नागपुर स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म
पांच जून को लॉकडाउन के चलते चेन्नई में फंसे उन्नाव निवासी एक दंपति को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से घर आते समय संतान सुख की प्राप्ति हुई। महिला ने नागपुर स्टेशन पर एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे यहीं के एक अस्पताल में एक दिन के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


24 मई तक श्रमिक ट्रेन में 30 बच्चों का हुआ जन्म
लॉकडाउन में कई तरह की समस्यायों और परेशानियों से जूझ रहे श्रमिकों के लिए यह ट्रेनें जहां मददगार साबित हुईं वहीं इन ट्रेनों में सफर के दौरान कुछ श्रमिको को खुशियां भी प्राप्त हुईं, रेल मंत्रालय के मुताबिक एक मई से शुरू हुई इन श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में अबतक 30 बच्चों का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें