फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : पीयूष गोयल बोले- भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो जल्द होगी  शुरू, देश करेगा गर्व

Fri, 09 Aug 2019 07:26 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
अंडर वॉटर मेट्रो, कोलकाता - फोटो : Twitter/Piyush Goyal
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा। 
विज्ञापन

 

पीयूष गोयल ने एक वीडियो भी जारी किया है जिममें वह प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह मेट्रो सुरंगों के निर्माण के बेहतर इंजीनियरिंग के बारे में बात कर रहे हैं। ट्रेन कोलकाता मेट्रो लाइन दो का हिस्सा होगी। 16 किमी के मेट्रो लाइन को दो फेज में शुरू किया जाएगा। 

पहला फेज पांच किमी तक का होगा। यह मेट्रो सेवा इसी महीने शुरू होगी। 520 मीटर लंबी और 30 मीटर गहरी  इस सुरंग को अप्रैल 2017 से बनाया जा रहा है। इस लाइन को साल्ट लेक सेक्टर-5 स्टेशन से हावड़ा मैदान तक जोड़ा जाएगा। इसके शुरू होते ही कोलकाता अंडर वॉटर मेट्रो चलाने वाला पहला शहर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें