फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Goyal: वस्तु, सेवा निर्यात 750 अरब डॉलर से अधिक रहने की उम्मीद, बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Sat, 04 Mar 2023 10:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीयूष गोयल ने कहा, हमने पिछले वित्त वर्ष में वस्तु एवं सेवा निर्यात में 650 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था। इस साल हम 750 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में 750 अरब डॉलर से अधिक रह सकता है। वित्त वर्ष 2021-22 में देश का वस्तु निर्यात इतिहास में सबसे ज्यादा 422 अरब डॉलर और सेवा निर्यात 254 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। इसके साथ ही वस्तु एवं सेवा का सम्मिलित रूप से निर्यात 676 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन


गोयल ने यहां आयोजित ‘रायसीना डायलॉग 2023’ सम्मेलन को शनिवार को संबोधित करते हुए कहा, हमने पिछले वित्त वर्ष में वस्तु एवं सेवा निर्यात में 650 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था। इस साल हम इससे भी बड़े आंकड़े का लक्ष्य बना रहे हैं। हम पिछले साल के आंकड़े को पार कर चुके हैं और अब 750 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं। वैश्विक मांग में मंदी के कारण भारत का निर्यात लगातार दूसरे महीने जनवरी में 6.6 फीसदी गिर गया। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के दौरान, वस्तु निर्यात 8.5 फीसदी वृद्धि के साथ 369.25 फीसदी हो गया, जबकि सेवा निर्यात के इस दौरान 272 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें