फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Goyal: तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी बनने के बाद पीयूष गोयल का पहला दौरा, राज्यपाल से भी करेंगे मुलाकात

Tue, 23 Dec 2025 11:12 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को चेन्नई के दौरे पर जाने वाले हैं। राज्य के चुनाव प्रभारी बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। इस दौरान वह राज्यपाल आरएन रवि से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
एआईएडीएमके महासचिव पलानीस्वामी और पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को चेन्नई के दौरे हैं। हवाई अड्डे पर गोयल का  पार्टी सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही गोयल ने कमलालयम स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की बैठक के दौरान वर्तमान राजनीतिक स्थिति और गठबंधन पर चर्चा की। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से भी मिलेंगे। इसके साथ ही  पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोयल के साथ राज्य के सह-प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और तमिलनाडु के प्रभारी डॉ. पी. सुधाकर रेड्डी भी मौजूद थे। भाजपा टीम का स्वागत पलानीस्वामी और उनके वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने यहां एक होटल में किया, जहां वार्ता शुरू हुई। एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि भाजपा एआईएडीएमके से 30 सीटों की मांग कर सकती है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव में लड़ी गई सीटों से लगभग दस अधिक हैं।

यह भी पढ़ेंMaharashtra: अजित पवार की पार्टी में अंदरूनी कलह; NCP नेता के अपहरण और पिटाई का आरोप, सहयोगियों पर उठी उंगली
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा, "वह और तमिलनाडु के सह-प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल हमारे गठबंधन के नेताओं से मिलेंगे।"जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी इस बार एआईएडीएमके से अधिक सीटों की मांग करेगी, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों पर अंतिम निर्णय पार्टी हाई कमांड द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम अपनी सिफारिश प्रस्तुत करेंगे, और हमारा नेतृत्व अंतिम निर्णय लेकर घोषणा करेगा।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अरावली बचाने की लड़ाई तेज: सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर पुनर्विचार की मांग; सचिन पायलट ने BJP सरकार पर उठाए सवाल

पदभार संभाले के बाद गोयल का राज्य में पहला दौरा

तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव प्रभारी का पदभार संभालने के बाद गोयल की  अपनी पहली यात्रा है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने पीटीआई को बताया कि केंद्रीय मंत्री अपने इस दौरे में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के नेताओं की तैयारियों का आकलन करने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। हालांकि उन्होंने 15 दिसंबर को पदभार संभाला था, इसलिए यह बैठक संभवत एक परिचय सत्र होगी। 
 




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें