राफेल डील को लेकर सरकार और कांग्रेस में तकरार का दौर जारी है। शुक्रवार को इसे लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस को निशाने पर लिया। इस दौरान पीयूष गोयल ने कहा, हम कुछ समय से लगातार झूठी बातों का सामना कर रहे हैं। कोई मुद्दाविहीन व्यक्ति ही किसी झूठ को बार बार दोहरा सकता है। अगर किसी झूठ को 100 बार भी दोहराया जाए तो भी वह सच की जगह नहीं ले सकता है।