फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल विधानसभा चुनाव: 'भाजपा की बी-टीम है कांग्रेस, राहुल गांधी अपरिपक्व', सीएम विजयन ने दिखाए तीखे तेवर

Sat, 21 Mar 2026 05:32 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी के वार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देख और अनुभव कर के भी नहीं सीखते। वे सामान्य इंसान नहीं, बल्कि एक 'दुर्लभ घटना' हैं।  इससे पहले राहुल गांधी ने पूछा था कि जब विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसियां गिरफ्तार कर रही हैं तो विजयन जेल में क्यों नहीं।
 
विज्ञापन
केरल के सीएम पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala Election: केरल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस बीच मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की 'बी-टीम' है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी एक 'दुर्लभ घटना' हैं: विजयन
अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को लपेटे में क्यों लिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि जांच एजेंसियां विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, आखिर केरल के मुख्यमंत्री अब तक जेल से बाहर क्यों हैं? इस पर पलटवार करते हुए विजयन ने कहा कि कुछ लोग देख और अनुभव कर के भी नहीं सीखते। वे सामान्य इंसान नहीं, बल्कि एक 'दुर्लभ घटना' हैं। यह उन लोगों के साथ होता है जिनमें चीजों को समझने की क्षमता नहीं होती। राहुल गांधी इसी श्रेणी में आते हैं।

विजयन ने दिया केजरीवाल का उदाहरण
विजयन ने अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अदालत ने उन्हें क्लीन चिट देकर कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है। इतनी फजीहत के बाद भी राहुल वही गलतियां दोहरा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'सीएम नीतीश कुमार पद छोड़ रहे हैं', प्रशांत किशोर बोले- भाजपा बिहार में अपना हिस्सा चाहती है

सांप्रदायिकता से समझौता कर रही है कांग्रेस
मुख्यमंत्री विजयन ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस भाजपा की असल 'बी-टीम' बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि केरल में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच 'अपवित्र गठबंधन' पुराना है। विजयन के मुताबिक, "UDF वोट बैंक के लिए बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक, दोनों तरह की सांप्रदायिकता से समझौता करने को तैयार है। लेकिन एलडीएफ का स्टैंड साफ है। उन्होंने कहा कि हम देश के लिए खतरा बनने वाली किसी भी सांप्रदायिक शक्ति के साथ खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन


धार्मिक संगठन और सांप्रदायिकता अलग-अलग
केरल के सीएम विजयन ने आगे कहा कि धार्मिक संगठन अपने समुदाय के मुद्दों को उठाते हैं और उन्हें सांप्रदायिक ताकतों के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि सरकार सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करेगी, न कि धार्मिक संगठनों का।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें