फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिनराई विजयन: 76 साल के हुए केरल के मुख्यमंत्री, कोविड-19 की तैयारियों में हैं व्यस्त

Sun, 24 May 2020 12:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में फैले कोरोना वायरस महामारी के बीच रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का 76वां जन्मदिन हैं। हालांकि वे कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने में व्यस्त हैं। स्थिति पर उनकी मजबूत पकड़ ने केरल के लोगों को इस कठिन समय में और अधिक आश्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन

पिनराई विजयन के जन्मदिन के साथ ही राज्य में उनके कार्यकाल को भी चार साल पूरे हो गए हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि महामारी के इस समय में उनकी वर्षगांठ को लेकर कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा। इससे पहले पिछले साल उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पार्टी और गठबंधन को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 


चार साल पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान उन्होंने बताया था कि आज उनका जन्मदिन है। इससे पहले उनका जन्मदिन 24 मार्च को माना जाता था। यह सभी के लिए आश्चर्यजनक बात थी क्योंकि लोगों को उनके बारे में बहुत सारी बातें नहीं पता हैं।
विज्ञापन


पिनराई विजयन के प्रशंसक उन्हें एक लोकप्रिय नेता जबकि उनके विरोधी प्रतिशोध लेने वाला राजनेता बताते हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोगों को उन्हें समझने में समय लगता है। उनका कहना है कि जब तक पार्टी उन्हें गलत नहीं समझती तब तक वे खुश हैं।

पिनराई विजयन देश ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने रिकॉर्ड 15 साल तक राज्य सचिव का कार्यभार संभाला है। वे सीपीएम की केरल इकाई के राज्य सचिव रह चुके हैं। उन्होंने महामारी का काफी प्रभावी ढंग से संचालन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें